इन कारणों को नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक, हो सकते हैं कैंसर होने का इशारा

इन कारणों को नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक, हो सकते हैं कैंसर होने का इशारा

सेहतराग टीम

आज के समय कई ऐसे रोग हैं जो हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंचाते हैं वहीं कई ऐसे रोग भी हैं जो काफी घातक होते हैं, जिससे लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसी ही बीमारियों में एक है कैंसर, जो काफी घातक औऱ जानलेवा माना जाता है। यह इसलिए भी घातक होता है क्योंकि इसके लक्षण शुरुआत में नहीं पता चलते औऱ उसकी वजह से उसका इलाज भी सही तरीके से नहीं हो पाता है। यही कारण है कि इस बीमारी से जूझने वालों में अधिकतर लोगों की मृत्यु हो जाती है। ऐसी स्थिति में लोगों को इसके लक्षणों के बारे में पता होना बहुत ही अनिवार्य है। अगर लोगों को पता होगा तब जाकर वह इसका इलाज सही समय पर करवाएंगे, जिससे वह ठीक हो पाएंगे। वैसे कैंसर रोग लगभग 200 प्रकार के होते हैं और सभी के अलग-अलग लक्षण भी होते हैं। ऐसे में सभी के लक्षणों को जानना काफी जरुरी है क्योंकि कई शोध के बाद भी कैंसर का इलाज पूरी तरह से संभव नहीं हो पाया है। अगर आप भी नहीं जानते है तो आइए आज हम आपको बताएंगे आखिर कैंसर के अलग-अलग प्रकार के क्या-क्या लक्षण होते है?

पढ़ें- डेयरी वाला दूध पीने से बढ़ सकता है ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा :रिसर्च

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो लोगों में काफी डर पैदा कर देती है। दरअसल यह एक जानलेवा बीमारी है अगर इसके बारे में कोई सुनता है तो उसे डर लगने लगता है और वह डरे भी क्यों ना क्योंकि यह बीमारी अन्य बीमारियों की अपेक्षा ज्यादा खतरनाक है। क्योंकि सभी बीमारियों के लक्षणों का पता आसानी से चल जाता है लेकिन कैंसर के लक्षण जल्दी नहीं पता चलते है, जो मरीज के लिए आगे चलकर काफी घातक साबित होता है। वैसे ऐसा नहीं है कि कैंसर का इलाज नहीं है। दरअसल इसका इलाज है लेकिन उसके लिए सही समय पर इसके लक्षणों का पता चलना जरुरी है और उसके बाद अच्छे डॉक्टरों से इसका इलाज करवाना भी ज्यादा जरुरी है।

कैंसर से लड़ने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है कि आप उसके लक्षणों की जल्द से जल्द पहचान कर सकें। आइए हम आपको इस लेख के जरिए ये बताते हैं कि कैंसर के मुख्य लक्षण क्या होते हैं और किन संकेतों से आप कैंसर के लक्षणों को पहचान सकते हैं। 

खून की कमी 

कई मामलों में कैंसर (Cancer) की शुरुआती दौर में शरीर में खून की कमी होने लगती है। खून की कमी से शरीर में एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप भी खून की कमी के कारण एनी‍मिया का शिकार हो रहे हैं तो इसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है, ये कैंसर की निशानी हो सकती है।  

शरीर में गांठ होना 

कई लोग अक्सर शरीर के किसी हिस्से में बन रही गांठ को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आपको ये जानना बहुत जरूरी है कि शरीर में गांठ का होना कैंसर की एक निशानी है। इसे नजरअंदाज करने से आप अपनी जान को खतरे में डालते हैं। अगर आपको शरीर में कहीं भी गांठ का अहसास हो तो इसके लिए आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और संबंधित जांच कराएं जिससे इस बात की पुष्टि हो सके कि ये कैंसर (Cancer) से संबंधित गांठ है या फिर किसी और कारण से। 

पेशाब में खून आना 

खांसी की तरह ही पेशाब में खून आना भी सामान्य नहीं होता। पेशाब में बार-बार खून आना कैंसर के लक्षणों के संकेत है। इसके लिए आपको पेशाब की जांच करानी जरूरी है। यूरिन टेस्ट के जरिए कैंसर (Cancer) का पता लगाया जा सकता है

स्तन में गांठ या बदलाव होना

आजकल बहुत ही तेजी से महिलाओं में स्तन कैंसर(Breast Cancer) यानी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ता जा रहा है। ब्रेस्ट कैंसर पूरी दुनिया में आम कैंसर में से एक है। ब्रेस्ट कैंसर का सबसे पहला संकेत होता है कि ब्रेस्ट में गांठ बनना। अगर आपको अपने ब्रेस्ट में किसी भी तरह की गांठ दिखे और साथ में ब्रेस्ट में कोई बदलाव नजर आए तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। स्तन कैंसर(Breast Cancer) का इलाज बहुत ही आसान तरीके से किया जा सकता है, इसमें आपको बिलकुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। 

खांसी में खून निकलना

कई लोगों के मुंह से खांसते समय खून निकल जाता है, लेकिन लोग सोचते हैं कि ये किसी और कारण से निकला है। आपको बता दें कि खांसी में खून निकलने को आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए ये कैंसर की निशानी है। कैंसर (Cancer) होने पर सांस लेने में आपको काफी दिक्कत होती है और खांसी आने पर खून निकलता है। आप इसकी जांच जल्द से जल्द कराएं जिससे आपका इलाज सही समय पर हो सके। 

इसे भी पढ़ें-

शिशु को स्‍तनपान कराने वाली मांओं के लिए जरूरी जानकारियां

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।